Connect with us

Abu Dhabi

लेबर ऑफिस ने ठेकेदार कम्पनी से विदेशी कर्मचारियों को दिलवाया साढ़े 8 लाख रियाल

indian

सऊदी अरब के लेबर ऑफिस रियाद के द्वारा ठेकेदार कंपनी के साथ 28 कर्मचारियों के मुद्दे को सुलझा लिया गया है और उन्हें कंपनी से साढ़े 8 लाख़ रियाल दिलवाए गए हैं।

सबक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक ठेकेदार कंपनी के खिलाफ 28 विदेशी कर्मचारियों के द्वारा सामूहिक रूप से मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेबर ऑफिस के द्वारा सुलह समझौता के साथ बाकी के कर्मचारियों को ड्यूटी पर दोबारा से बहाल कराया गया जबकि अन्य कर्मचारियों की नौकरियों को खत्म करके उनके बकाया देकर बर्खास्त कर दिया गया।

Advertisement
1148796 2119459454

समग्र रूप से साढ़े 8 लाख रियाल 28 कर्मचारियों को दिलाए गए हैं। याद रहे कि जनशक्ति मन्त्रालय और समाज कल्याण मंत्रालय के द्वारा नियोक्ता और कर्मचारियों के बीच कर्मचारी विवाद को सुलझाने के लिए श्रम कार्यालय में एक सुलह निकाय की स्थापना की गई है।

पार्टियों के बीच मध्यसतता करने और पार्टियों के बीच हल निकालने उनके अधिकारों का अंतिम रूप देने और मुमकिन हद तक उनका हक दिलाने की कोशिश करते हैं। पार्टियों से सहमत हो जाना समस्या का समाधान निकालना आखिरी हद तक किया जाता है अगर दावा दर्ज करने वाला कर्मचारी सुलह करने पर राजी नहीं होते हैं तो ऐसी स्थिति में विवाद एक मुकदमे में बदल जाता है।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement