Connect with us

Saudi Arab

15 जोन के मनोरंजन में 8,500 गतिविधियों के साथ रियाद कैलेंडर ईवेंट हुआ शुरू

Facebook Ad 1200x628 px 2023 02 17T162839.352

सऊदी अरब के जनरल इंटरटेनमेंट अथॉरिटी के द्वारा रियाद सीजन 2022 के समापन के बाद रियाद कैलेंडर लॉन्च किया गया है।

सऊदी जनरल इंटरटेनमेंट अथॉरिटी के द्वारा अरब न्यूज़ को भेजे जाने वाले एक बयान में बताया गया है कि रियाद कैलेंडर की गतिविधियां और मनोरंजन ज़ोन मार्च के मध्य तक जारी रहने वाले हैं। दी ग्रुज़, बेलिवार्ड वर्ल्ड, बेलिवार्ड रियाद सिटी और अन्य जोन अलग-अलग तिथि में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को पेश करेंगे।

Advertisement

उम्मीद है कि इवेंट में 1 फरवरी को बेलिवार्ड रियाद सिटी के मोहम्मद अब्दु थिएटर में कलाकार तलाल मदह के लिए ‘अर्थवाइज नाइट’ को शामिल किया गया है। रियाद सीजन 2022 की शुरुआत पिछले साल 21 अक्टूबर को 8 हज़ार 500 से ज्यादा गतिविधियों के साथ “बियोंड इमेजिनेशन” के शीर्षक के साथ किया गया था।

तीसरे सीजन में विजिटर को 15 जोन में मनोरंजन की एक विस्तृत रेंज पेश की गई थी। हर जोन में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां और इवेंट, दुकान, कैफ़े, रेस्टोरेंट, गेम जोन, थिएटर और विभिन्न नए विश्व स्तर के अनुभवों को शामिल किया गया था।

इन ज़ोन में बेलीवार्ड वर्ल्ड, बेलीवार्ड रियाद सिटी, विंटर वंडरलैंड, स्काई रियाद, चिड़ियाघर, लिटिल रियाद, दी ग्रुज़ इमैजिनेशन पार्क वगैरा-वगैरा शामिल हैं।

Advertisement

जोन में खाना फैशन और पारिवारिक मनोरंजन को भी शामिल किया गया है। पर्यटक एप्लिकेशन के जरिए टिकट को आसानी से बुक किया जा सकता है।

Advertisement