Connect with us

Egypt

विंटर सीजन 2022 के लिए मिस्र ने बनाया एक खास प्रोग्राम,महिलाये और पुरुष दोनों कर रहे मजे

1326811 1532166768

मिस्र के पर्यटन मंत्रालय के द्वारा सर्दियों के मौसम 2022 के लिए देश के उच्च पर्यटन स्थानों को बढ़ावा देने के लिए एक ऑनलाइन मुहिम को शुरू कर दिया गया है।

 

Advertisement

अरब न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक पर्यटन मंत्रालय के द्वारा सोशल मीडिया पर चलाई जाने वाली इस खास मुहिम में ब्रिटेन जर्मनी यूक्रेन इटली फ्रांस रूस और अमेरिका के पर्यटकों को सनी क्रिसमस के विशेष शीर्षक के साथ आकर्षित करने की कोशिश की गयी है।

blog best places egypt abusimbel

मिस्र में टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के प्रमुख अमरुल कादी के द्वारा बताया गया है कि सर्दियों के मौसम के इस मुहिम की शुरुआत पश्चिमी देश में क्रिसमस और नए साल के समारोह के साथ की जा रही है।

5e10bff3 14e8 4c86 a307 544ebe4ae174

 

उन्होंने एक बयान जारी करते हुए बताया कि इस मुहिम को करने का मकसद मिस्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है और इसके साथ ही अपने देश में छुट्टियों, नए साल और क्रिसमस के खास मौके पर मिस्र के सभी नागरिकों के लिए पर्यटन स्थानों पर एक अच्छा पल बिताने के लिए दिलचस्पी पैदा करना है।

टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के प्रमुख ने अपने बयान में यह भी कहा है कि एक छोटी सी विज्ञापन फिल्म और विभिन्न इलाकों के प्राकृतिक मन्ज़र से जुड़ी हुई तस्वीरों के साथ पर्यटन अभियान की नुमाइश की गई है।

Advertisement

0 P3400953JPG

 

इस छोटी सी विज्ञापन फिल्म में मिस्र के पुरातत्व के अलावा मौसम के हिसाब से तटीय मनोरंजन स्थान और खूबसूरत मंजर से भरे हुए प्राकृतिक दृश्य के साथ सेहतमंद गतिविधियों को दिखाया गया है।

Advertisement