Connect with us

Saudi Arab

अपने तीन देशो की यात्रा पर सऊदी के क्राउन प्रिंस रवाना ,देश के दे सकते है बड़ी सौगात

1493691 1243840828

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अपनी तीन देशों की आधिकारिक यात्रा के पहले चरण में सोमवार को मिस्र पहुंचे।
मिस्र के काहिरा पहुंचने पर,मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का स्वागत किया।

इससे पहले कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज के निर्देश पर मिस्र, जॉर्डन और तुर्की के लिए रवाना हुए थे।

Advertisement

सऊदी प्रिंस ने अपने बयान पर बताया की “राजा सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ चाहते हैं कि सऊदी अरब और भाई देशों के बीच संबंध सभी क्षेत्रों में मजबूत हों और तीनों देशों के साथ संबंध मजबूत हों।”

मिस्र, जॉर्डन और तुर्की ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को निमंत्रण दिया है।यात्रा के दौरान प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान तीनों देशों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

विभिन्न क्षेत्रों में आपसी संबंधों को मजबूत करने के तरीकों और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Advertisement

अरब न्यूज के अनुसार सऊदी अरब और मिस्र के बीच संबंध काफी मजबूत रहे हैं, जिसका अरब जगत के लिए खास महत्व है। दोनों देशों ने ऐतिहासिक रूप से इस क्षेत्र में एक दूसरे को महत्वपूर्ण सहयोगी माना है।

Advertisement