Connect with us

Saudi Arab

प्राचिन हज राजमार्ग दरब ज़ुबैदा के महत्वपूर्ण केंद्र ज़बला की खुदाई

Facebook Ad 1200x628 px 24

सऊदी अरब के पुरातत्व विभाग के द्वारा बताया गया है कि कमिश्नरी रफहा के दक्षिण में ज़बला के ऐतिहासिक स्थान पर ऐतिहासिक खुदाई शुरू की गई है।यह इतिहास के हज मार्ग दरब ज़ुबैदा के जाने माने स्थानों में से एक है।

hajj iraq mecca 13

सऊदी अरब की अजील वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक पुरातत्व विभाग का कहना है कि ऐतिहासिक राजमार्ग के जाने-माने स्टेशन होते थे उनमें से एक यह है जहां से ऐतिहासिक खुदाई की शुरुआत की गई है।

Advertisement

33350856458 72ce197d03 z

खयाल रहे कि इस से पहले सऊदी अरब के संस्कृति मंत्री शहजादा बद्र बिन फरहान ने दर्ब जुबेदा के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अहमियत को उजागर करने की ठानी थी उन्होंने रमजान में इस बारे में प्रोग्राम की शुरुआत की थी।

ezgif.com gif maker 18

सऊदी अरब के सांस्कृतिक मंत्रालय का विश्वास है कि दर्ब जुबेदा की ऐतिहासिक खुदाई के विभिन्न मंसूबे लागू किए जाएंगे इस ऐतिहासिक राजमार्ग की विशेषता और विभिन्न दौर में इसकी अहमियत का पता लगाने के लिए शोध शुरू कर दिए गए हैं।

33350856578 2df8da501c z

पुरातत्व विभाग का कहना है कि दबाला ज़र्ब की चर्चा ऐतिहासिक दस्तावेज में मिलती है इतिहासकारों ने बताया कि यह हाजियों और कारोबारीयों का प्रमुख केंद्र हुआ करता था उस दौर में इसकी लोकप्रियता बुलंदी पर पहुंच चुकी थी यहां विभिन्न प्रकार के बाजार हुआ करते थे जबकि शहर की सुरक्षा के लिए एक किला भी बनाया गया था यहां पर जामा मस्जिद हुआ करती थी।

Advertisement