Connect with us

Saudi Arab

सऊदी अरब शराब प्रतिबंध कानून पर सहायक मंत्री राजकुमारी हाइफ़ा बिंत मोहम्मद ने दिया सबको चौकाने वाला बयान

Facebook Ad 1200x628 px 2022 05 26T161448.320

सऊदी पर्यटन की सहायक मंत्री राजकुमारी हाइफ़ा बिंत मोहम्मद ने कहा है कि सऊदी अरब अपने शराब प्रतिबंध को किसी कीमत नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद राज्य ने पर्यटन को बढ़ावा दिया है और विश्व स्तर पर बहुत अच्छा काम किया है।

ओकाज़ अखबार के मुताबिक सऊदी अरब के पर्यटन उप मंत्री ने डेविस इकोनॉमिक फोरम में भविष्य की सऊदी अरब की अवधारणा पर चर्चा के दौरान यह बयान दिया। चर्चा के दौरान यह पूछा गया कि “कहा जाता है कि सऊदी अरब भविष्य के न्यूम शहर में शराब पर प्रतिबंध की समीक्षा कर रहा है।” ये मीडिया रिपोर्ट्स कितनी सही हैं?

Advertisement

एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए राजकुमारी हाइफ़ा बिन मोहम्मद ने कहा की सऊदी अरब एक पारदर्शी नीति अपना रहा है। सऊदी अरब मौजूदा कानूनों को लागू करना जारी रखेगा और ये कानून अच्छे और लोगों की हित में भी हैं।

आंकड़े बताते हैं कि सऊदी अरब ने पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा की शराब प्रतिबन्ध कानून में बिना बदलाव के बहुत कुछ किया जा सकता है।

यह याद किया जा सकता है कि सार्वजनिक निवेश कोष की सहायक कंपनी न्यूम कंपनी ने पहले एक बयान में कहा था कि न्यूम एक आर्थिक क्षेत्र है और सऊदी अरब के अधीन है। सऊदी कानून यहां लागू होंगे। वही कानून जो देश के अन्य हिस्सों में शांति, रक्षा और सीमा सुरक्षा पर लागू होते हैं।

Advertisement