Connect with us

Saudi Arab

शर्म अल शेख ने शुरू की डायरेक्ट हवाई सेवा

1435321 1398408261

इजरायल के शहर तेल अवीव से मिस्र के शर्म अल शेख के लाल सागर रिसॉर्ट के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट सेवा रविवार से शुरू
एएफपी समाचार एजेंसी के मुताबिक, इजरायल की राष्ट्रीय एयरलाइन अल अल ने अपने बयान में बताया है की सुबह 7:15 बजे GMT तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे से प्रस्थान करेगा।

tlv 1 984x554 1
इजरायल के शहर तेल अवीव और काहिरा के बीच लंबी दूरी की सीधी उड़ानें थीं। वही मिस्र 1979 में इजरायल के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला पहला अरब देश है और दोनों देशों ने हाल ही में अपने संबंधों को मजबूत किया है।

इजरायल के प्रधान मंत्री नफ्ताली बेनेट जून में पदभार ग्रहण करने के बाद से दो बार मिस्र का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने सितंबर में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात की।

Advertisement

अक्टूबर की शुरुआत में, मिस्र के राष्ट्रीय वाहक इजिप्टएयर के लोगो वाला एक विमान पहली बार इज़राइल में उतरा। एयरलाइन ने इस सेवा को “ऐतिहासिक” बताया।

Advertisement