Connect with us

Saudi Arab

रियाद सीज़न में आगन्तुको की भीड़ हुई 12 मिलियन पार , हर देश से आरहे लोग इस भव्य मेले को देखने

Facebook Ad 1200x628 px 2023 01 19T150239.498

सऊदी अरब में पर्यटन विभाग के प्रमुख तुर्की अल शेख़ के द्वारा एक बयान जारी करते हुए यह बताया गया है कि 3 महीने के दौरान रियाद सीजन के प्रशंसकों की तादाद करीब करीब 12 मिलियन तक पहुंच चुकी है।

 

Advertisement

3093961 1586156947

सऊदी अरब की सबक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि तुर्की अल शेख के द्वारा ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा गया है कि, रियाद सीजन के प्रोग्राम को देखने के लिए आने वाले लोगों की तादाद करीब 12 मिलियन तक पहुंच चुकी है,आगन्तुको की तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है।

 

1678431 995630304

खयाल रहे के रियाद सीजन की शुरुआत 21 अक्टूबर को “ख्याल से ऊपर” स्लोगन के साथ शुरू की गई है। यह मध्यपूर्व और अरब दुनिया के लिए सबसे बड़ा फेस्टिवल होने वाला है। बताया जा रहा है कि इसमें लगभग 2500 से भी ज्यादा कार्यक्रम को शामिल किया गया है।

Advertisement

 

रियाद सीजन में आगन्तुको के लिए 15 अलग-अलग पर्यटन ज़ोन बनाए गए हैं।

ezgif.com gif maker 2023 01 19T150112.119
रियाद सीजन 2 के मकसद के बारे में कहा गया है कि यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय 7500 रंगारंग कार्यक्रमों को एक साथ एक ही जगह पर पेश करना है। बता दें कि पिछले सीजन के मुकाबले में इस साल बेहतरीन प्रदर्शन कराए जाने की ठानी गई है। जिसके तहत गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष लगभग दोगुने कार्यक्रमों को भी प्रसारित किया जाएगा।

“बोलीफर्ड” और “फया रियाद” सीजन के खत्म होने के बाद भी जारी रहने वाले हैं।

Advertisement