Connect with us

Saudi Arab

इस देश के घरेलू कामगारों को देश में प्रवेश की मिली अनुमति,आये और करे काम

1535581 815255901

सऊदी जनशक्ति और समाज कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि घरेलू कामगारों को इंडोनेशिया से सऊदी अरब लाने की अनुमति दे दी गई है।
ताकि वो यहाँ आकर काम कर सके और अपने जीवन यापन की प्रक्रिया को आसान बना सकता है

अकाज़ अखबार न्यूज़ अनुसार जनशक्ति और समाज कल्याण के उप मंत्री, डॉ अब्दुल्ला अबुतानिन ने इंडोनेशिया के घरेलू कामगारों के आगमन को बहाल करने के लिए इंडोनेशिया के जनशक्ति मंत्री, ऐडा फौजिया के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर भी कर दिए है

Advertisement

भर्ती करने वाली एजेंसियां ​​और कंपनियां अब इंडोनेशिया से घरेलू कामगारों को काम पर रख सकती हैं।ezgif.com gif maker 2022 08 12T191906.096

इंडोनेशिया के बाली द्वीप में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सचिव डॉ. अदनान अल नईम, मंत्रालय की तकनीकी टीम, विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

इंडोनेशिया के साथ नया समझौता जनशक्ति और समाज कल्याण मंत्रालय की नीति का हिस्सा है, जिसके तहत इंडोनेशिया से घरेलू कामगारों को लाने की प्रक्रिया केवल एक चैनल के माध्यम से तय की गई है।

यह निर्णय श्रमिकों को लाने की प्रक्रिया को सुगम बनाने और नियोक्ताओं और कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

Advertisement