Connect with us

Saudi Arab

फ्लाई दुबई ने इन तीन नए एयरपोर्ट के लिए संचालित की उड़ाने

1681961 435738132

यूनाइटेड अरब अमीरात में फ्लाई दुबई के द्वारा थाईलैंड के दो हवाई अड्डे कराबी और पताया के अलावा रूस के हवाई अड्डे सेंट पीटर्सबर्ग के लिए नई उड़ानों के संचालन को शुरू कर दिया गया है।

 

Advertisement

अमीरात की न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक तीन स्टेशनों के वृद्धि होने के बाद फ्लाई दुबई 53 देशों के लगभग 115 हवाई अड्डे के लिए उड़ानों का संचालन कर रही है।

फ्लाई दुबई नए स्टेशनों कराबी, पटाया और सेंट पीटर्सबर्ग के लिए प्रतिदिन उड़ानों का संचालन कर रही है। फ्लाई दुबई कराबी और पताया के लिए फ्लाई दुबई अमीरात के साथ कोडशेयर उड़ानों का संचालन करेगी।

थाईलैंड के करावी और पताया पर्यटन की वजह से बेहद मशहूर है। इन दोनों जगहों के होटल और रिसॉर्ट की दिशा समुद्र तट की तरफ है।

Advertisement

यूनाइटेड अरब अमीरात के फ्लाई दुबई पताया के लिए हर हफ्ते में 7 उड़ानों का संचालन कर रहे हैं। टूरिस्ट कैटेगरी के टिकट को 3,600 रियाल से शुरू किया गया है। जबकि बिजनेस क्लास के टिकट को 8,500 रियाल की कीमत निर्धारित की गई है।

Advertisement