Connect with us

Saudi Arab

मदीने की पाक गलियों में बंदूक से धुआंधार फायरिंग करती लड़की की वीडियो वायरल

Facebook Ad 1200x628 px 29

सऊदी अरब में मदीना मुनव्वरा पुलिस के द्वारा एक मोहल्ले के अंदर फायरिंग करने वाली लड़की और उसके साथ एक नौजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। फायरिंग करते वक्त लड़की की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी कर दी गई थी।

 

Advertisement

सऊदी अरब के अखबार 24 की रिपोर्ट के मुताबिक मदीना मुनव्वरा पुलिस के प्रवक्ता जिनका नाम हुसैन अल कहतानी है ने बताया कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वीडियो वायरल की गई है। वीडियो क्लिप में एक लड़की दिखाई दे रही है जो कि मदीना मुनव्वरा के मोहल्ले में फायरिंग करते हुए नजर आ रही है।

 

प्रवक्ता ने बताया कि यह लड़की पिस्तौल के साथ फायरिंग करती हुई दिखाई दी थी और उसका साथी इस पूरे घटना की वीडियो क्लिप बना रहा था और उसी ने वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

Advertisement

 

पुलिस को जब इस वीडियो क्लिप के बारे में सूचना मिली तो उन्होंने वीडियो क्लिप के जरिए से इस लड़की की पहचान की और फौरन उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके साथ वीडियो बनाने वाले उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है बताया जा रहा है कि यह दोनों सऊदी नागरिक ही है।

 

Advertisement

हुसैन अल कहतानी ने बताया कि पुलिस के द्वारा सऊदी नागरिक और एक यमन की लड़की को भी हिरासत में लिया गया है और इन लोगों के कब्जे से नशीली गोलियां और इसके अलावा कुछ हथियार भी पाए गए हैं।

Advertisement