Connect with us

Saudi Arab

सऊदी अरब में 13 हज़ार 600 विदेशी प्रवासी इस वजह से हुए गिरफ्तार

Facebook Ad 1200x628 px 83

सऊदी अरब के विभिन्न शहरों से पिछले हफ्ते 13 हजार 627 गैरकानूनी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सऊदी अरब की न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक संबंधित गैरकानूनी कर्मचारियों के गिरफ्तारी 12 जनवरी को की गई है।

1070841 2077291912

गैर कानूनी कर्मचारियों के खिलाफ काम करने वाली संयुक्त कमेटी के द्वारा बताया गया है कि 6774 लोग निवास कानून का उल्लंघन करने में शामिल थे। इसी तरह से 5295 गिरफ्तार किए गए लोग सीमा कानून से जुड़े हुए थे। जबकि 1558 गिरफ्तार किए गए व्यक्ति लेबर कानून का उल्लंघन करने के आरोपी माने गए थे।

Advertisement

Saudi Arabia Illegal Immigrants

संयुक्त कमेटी के द्वारा बताया गया है कि 411 लोग सऊदी अरब की सीमा को पार करते हुए देश में प्रवेश होने की कोशिश करते हुए पकड़े गए थे। उनमें से 48% यमन के लोग थे। 49 प्रतिशत यूटोपिया के लोग थे जबकि तीन प्रतिशत गिरफ्तार किए गए लोग अन्य देशों से संबंध रखने वाले हैं।

The number of illegal immigrants in Saudi Arabia has increased

इसी तरह से 17 लोगों को सीमा पार करते हुए बाहरी देश जाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया है। संबंधित अवधि के दौरान 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो कि गैर कानूनी कर्मचारियों की मदद करने में शामिल बताए जा रहे हैं।

Advertisement