Connect with us

Saudi Arab

सऊदी अरब में विदेशी प्रवासियों के प्रेषण प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई

Facebook Ad 1200x628 px 2021 12 03T125757.967

सऊदी अरब में इस साल 2021 के प्रारंभिक 9 महीने के दौरान कर्मचारियों के प्रेषण में 2020 के प्रारंभिक 9 महीने के मुकाबले में 6% बढ़ोतरी देखी गई है। सऊदी में रहने वाले विदेशी प्रवासियों के द्वारा इस साल के प्रारंभिक 9 महीने के दौरान करीब 116.3 अरब रियाल अपने देशों में भिजवाए गए हैं।

1 16a0842e40b.2011157 3152799295 16a0842e40b large

सऊदी अरब के अखबार 24 की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी सेंट्रल बैंक के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के तहत बताया गया है कि कर्मचारियों के द्वारा सितंबर 2021 के दौरान 13.35 अरब रियाल भिजवाए गए हैं जो कि सितंबर 2020 के मुकाबले में 1% ज्यादा हैं।

Advertisement
140421044407LTHT

 

सेंट्रल बैंक के द्वारा बताया गया है कि अगस्त 2021 के मुकाबले में सितंबर 2021 के दौरान प्रेषण में करीब 3 प्रतिशत की कमी देखी गई है। कर्मचारियों के द्वारा 388 मिलियन रियाल कंपनी के द्वारा भिजवाए गए हैं।

saudi india diplomacy labour 25989c58 a17b 11e8 8fb2 666c968f5d36

वहीं दूसरी तरफ स्थानीय नागरिकों के द्वारा इस साल के प्रारंभिक 9 महीनों के दौरान 47 अरब रियाल बाहर देशों में भिजवाए गए हैं। यह रकम साल 2020 के प्रारंभिक 9 महीने के मुकाबले में 36% ज्यादा है। सऊदी अरब के नागरिकों के द्वारा सितंबर 2021 के दौरान सितंबर 2020 के मुकाबले में 44% ज्यादा रकम बाहर भेजे गए हैं उन्होंने 5.79 अरब रियाल भिजवाए हैं।

Advertisement