Connect with us

Saudi Arab

सऊदी में 40 साल से चलाया जा रहा अदाही प्रोग्राम, 27 देशों के गरीब में बाँटे जाते हैं गोश्त

2021 07 21T221932.812

सऊदी अरब में अदाही नाम के साथ हज की कुर्बानी का खास प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इस प्रोग्राम के ज़रिए सामाजिक प्रयोजन के साथ धार्मिक संस्कृति को बनाए रखने के लिए यह खास कदम उठाया गया है।

अदाही प्रोग्राम करीब 40   पहले शुरू किया गया था जिस पर डिजिटल टेक्नोलॉजी और ज़ायरीन की सेवाओं के सहयोग के साथ इसे लागू किया गया है।

Advertisement

download 38

आपको बता दें कि इस प्रोग्राम की शुरुआत 1983 में की गई थी और यह बहुउद्देश्यीय प्रोग्राम है। सऊदी अरब के 10 सरकारी संस्थाए इसमें हिस्सा लेते हैं।

 

utlisation of hajj meat

सऊदी अरब कि सरकार के द्वारा यह प्रोग्राम प्रायोजित है इसके लिए 8 आधुनिक बूचड़खाना बनाए गए हैं जिनमें से 7 बकरों और दुम्बो के लिए हैं एक ऊँट और बाकी गायों के लिए आरक्षित किए गए है।

Advertisement

बूचड़खाने करीब 10 लाख वर्ग मीटर के क्षेत्र पर फैले हुए हैं इनमें 15 लाख बकरे और 10 हज़ार ऊँट और गाय की कुर्बानी करने की गुंजाइश बनाई गई है।

1175991 1990775862
अदाही प्रोग्राम के तहत कुर्बानी का गोश्त हज के दिनों में मक्का मुकर्रमा जबकि इसके बाद कल्याणकारी संगठन के सहयोग के साथ देश के सभी इलाकों में मौजूद गरीबों में बांटा जाता है।

 

साधारण दिनों के दौरान बाकी का गोश्त 27 देशों को भेजा जाता है कुर्बानी स्कीम के कूपन ऑनलाइन हासिल किए जा सकते हैं।

Advertisement