सऊदी अरब के नागरिक इब्राहिम के द्वारा जाजान में पर्यटन करने के दौरान लाखों साल पुराने समुद्री जीवाश्म ढूंढे हैं।
अल अरबिया नेट की रिपोर्ट के मुताबिक जाजान देश के दक्षिण में स्थित है जाजान के दक्षिण में समुद्री जीवाश्म एक बहुत बड़े इलाके में फैले हुए हैं। एक बड़ा इलाका इन जीवाश्म से भरा हुआ है। ईसके तरफ अल्सरवात का कोहिस्तानी सिलसिला भी है।
इब्राहिम ने बताया कि उनके कल्पना में भी ऐसा नहीं था कि यह लाखों साल पुराने समुद्री जीवाश्म का इलाका स्थित है। जियोलॉजिकल सर्वे बोर्ड को इस संबंध में सूचित किया गया है जियोलॉजिकल सर्वे बोर्ड के विशेषज्ञ ने बताया है कि यहां पर 140 से लेकर 180 मिलीयन साल पुराने जीवाश्म मौजूद हैं।
विशेषज्ञों के द्वारा अल रिस कमिश्नरी में स्थित जबाल अल कहर का दौरा भी किया गया है लेकिन वह जाजान वापस आ गए जहां पर 20 से 25 किलोमीटर के क्षेत्रफल में हैरतअंगेज ऐतिहासिक चीजें नजर आए थे।
यहां पर पाए जाने वाले जीवाश्म विभिन्न प्रकार के खोल शामिल हैं।
इसके अलावा समुंद्री लिली, स्टार फिश, समुद्री अर्चन और अन्य समुद्री जीव मिले हैं। और इनका वर्ग निर्धारण जियोलॉजीकल विशेषज्ञ भी नहीं कर सके हैं।