Connect with us

Saudi Arab

सऊदी ने सिंगापुर में अपनी बीवी को जलाकर मार डाला, यह थी वजह

Facebook Ad 1200x628 px 2021 12 13T160201.973

इंडोनेशिया में पुलिस के द्वारा 29 साल के सऊदी अरब के नागरिक को 21 साल के इंडोनेशिया मूल की बीवी को घायल करने और उसको जला कर मारने के इलजाम में गिरफ्तार कर लिया गया है।

1296206 1572106218

बताया जा रहा है कि इन दोनों पति-पत्नी के बीच में झगड़ा उनके घर जो कि सिंगापुर में स्थित है में हुआ था।

Advertisement

Stock crime police jailed 17c752f0d88 medium

सऊदी अरब के अल अरबिया नेट की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि मरने वाली महिला का जिस्म 99% झुलस चुका है।

Cianjur Saudi man kills wife

इंडोनेशिया की पत्रिका के मुताबिक सऊदी अरब के नागरिक ने कत्ल की योजना कई दिनों पहले ही बना रखी थी। और वह कई दिनों से इसकी तैयारी में लगा हुआ था।

 

Advertisement

स्थानीय पुलिस के द्वारा बताया गया है कि संबंधित व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ ऑनलाइन खरीदा था। हालांकि सऊदी अरब के नागरिक ने इस इल्जाम से खुद को बचाने की बेहद कोशिश की थी।

 

इंडोनेशिया की पुलिस के द्वारा बताया गया है कि प्रारंभिक तहकीकात के मुताबिक यह गैरत के नाम पर कत्ल की वारदात मालूम पड़ती है नागरिक ने इस वारदात के बाद फरार हो जाने की कोशिश की थी हालांकि उसे एयरपोर्ट पर टिकट खरीदते हुए गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने आगे बताया कि सऊदी नागरिक के कत्ल के क्षेत्र में वारदात के 7 घंटे के बाद ही हिरासत में ले लिया गया था।

Advertisement