Connect with us

Saudi Arab

एक साल में 1.05 ट्रिलियन रियाल खर्च कर सऊदियों ने कायम किया नया रिकॉर्ड

Facebook Ad 1200x628 px 2022 02 18T151258.869

सऊदी अरब में साल 2021 के दौरान उपभोक्ताओं के द्वारा 1.5 ट्रिलियन रियाल खर्च किए गए हैं जो कि पिछले 7 सालों के रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा बताया जा रहा है।

 

Advertisement

साल 2020 में सऊदी अरब के उपभोक्ताओं के द्वारा करीब 986.2 अरब रियाल खर्च किया गया था जबकि साल 2021 के दौरान 68.9 अरब रियाल ज्यादा खर्च किए गए हैं।

 

सऊदी अरब के अल इक्तेसदिया के द्वारा सऊदी सेंट्रल बैंक सामा के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के हवाले से बताया गया कि सऊदी अरब के उपभोक्ताओं के द्वारा साल 2021 के दौरान पिछले 7 सालों में सबसे ज्यादा खर्च किए गए हैं।

Advertisement

सऊदी अरब के सेंट्रल बैंक सामा की रिपोर्ट के अनुसार देश के वाणिज्य केंद्रों में सेल प्वाइंट के जरिए बिल का भुगतान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं खाद्य क्षेत्र में सेल प्वाइंट के जरिए से खर्च में 15.4% की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है।

c0c6ccc0 a7c9 44a1 a3a2 e7585416887b 16x9 1200x676

समग्र तौर पर कुल 72.8 अरब रियाल खर्च किए गए हैं। रेस्टोरेंट और कॉफी शॉप में यह दर करीब 13.2% दर्ज की गई है और 62.65 खर्च किए गए हैं।

1362271 1434504333 1

रेस्टोरेंट और कॉफी शॉप में स्थानीय नागरिकों और यहां पर रहने वाले विदेशी प्रवासियों के द्वारा साल 2021 के दौरान करीब 62.65 अरब रियाल खर्च किए गए हैं जो कि एक रिकॉर्ड है।

Advertisement