ऐबशार प्रशासन के द्वारा सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि ऑनलाइन सेवाओं के जरिए से कर्मचारियों और विजिटर की जानकारी को हासिल किया जा सकता है।
सऊदी अरब की आजिल वेबसाइट की रिपोर्ट के द्वारा इस बात का खुलासा किया गया है
कि यह सुविधा ऐबशार के जरिए से हासिल की जा सकती है। व्यक्ति को चाहिए कि ऐबशार में जाकर लॉगिन करें और यह तीन चरण में मुमकिन हो सकता है।

ऐबशार के द्वारा अपने टि्वटर अकाउंट में बताया गया है कि नए कर्मचारियों और विजिटर के बारे में जो भी जानकारी हासिल करना चाहते हैं
वह जानकारी हासिल की जा सकती है और उन लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सकती है जिनके आवास अभी तक जारी नहीं हो सके हैं।

सर्विस के जरिए से पिछले 3 महीने के दौरान सभी विजिटर के बारे में जानकारी निकाली जा सकती है
इसके लिए कुछ स्टेप करने होंगे सबसे पहले ऐबशार अकाउंट खोलना होगा इसके बाद कर्मचारी पर जाकर क्लिक करें
फिर जहां पर जानकारी लिखी हो उस पर क्लिक कर दें और नए कर्मचारी और विजिटर पर जाएं यहां पर आपको सभी जानकारी हासिल हो जाएगी।