Connect with us

Saudi Arab

भारतीय इंटरनेशनल फ्लाइट पर अगस्त तक लगा ताला, जुलाई 31 तक सब बंद उसके बाद ही होगा कोई फैसला

airindia3 630 630

भारत से राष्ट्रिय फ्लाइट्स पर लगे बैन को फिर एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है जिसे अब 31 जुलाई तक जारी रहेगा। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने यह जानकारी दी है पर बता दे की कुछ देशों में तमाम शर्तों के साथ यात्रा अभी भी की जा सकती है।

सालभर से प्रतिबंध लगा है

Advertisement

कोबिद को देखते हुए केंद्र सरकार ने पिछले साल 23 मार्च को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। 25 मई से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू हो गई थीं। परन्तु अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक जारी है। हालांकि, विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अभियान चला रही है।

साथ ही बायो बबल के तहत भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें चल रही हैं। जैसे सउदी अरब, दुबई, मॉरीशस, यूक्रेन, स्विटजरलैंड और अन्य देशों में उनकी शर्तों के तहत यात्रा की जा सकती है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 जून 2021 तक रोक जारी रखने की घोषणा की थी।

air india 1

लॉकडाउन के बाद डोमेस्टिक ऑपरेशन 25 मई से खुला

Advertisement

कोबिद शुरू होने के बाद शेड्यूल्ड डोमेस्टिक ऑपरेशन 25 मार्च 2020 से रोक दिया गया था। हालांकि, 25 मई से इसे कुछ शर्तों और प्री-कोबिद लेवल के मुकाबले एक-तिहाई कैपेसिटी के साथ धीरे-धीरे खोलना शुरू किया गया।

 

हवाई किराए पर न्यूनतम और अधिकतम सीमा लगाई गई थी, ताकि विमानन कंपनियां बहुत ज्यादा किराया न लें और सिर्फ जरूरी कार्यों के लिए ही हवाई यात्रा हो। 3 दिसंबर 2020 को फ्लाइट कैपेसिटी को बढ़ाकर प्री-कोविड स्तर के 80% तक कर दिया गया था। इससे पहले यह 70% था। घरेलू फ्लाइट को 80% क्षमता के साथ ही चलाना होगा।

Advertisement

रोजाना 4 लाख यात्री यात्रा करते थेair india

कोरोना के आने से पहले एक दिन में घरेलू रूट पर 4 लाख यात्री यात्रा करते थे। 25 मई 2020 को जब फ्लाइट शुरू हुई तो 30 हजार यात्री रोजाना यात्रा कर रहे थे। हालांकि, कोरोना की दूसरी लहर के बाद कभी-कभार यात्रियों की संख्या 3 लाख 13 हजार तक भी पहुंची, जो प्री-कोरोना के लेवल के करीब है।

मई में 21 लाख यात्रियों ने यात्रा की

2021 21 1625041272 

रिपोर्ट बताते हैं कि मई 2021 में कुल 21 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। अप्रैल में 57 लाख और मार्च में 78 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। हर विमानों में यात्रियों की बात करें तो मई में इनकी संख्या कुल संख्या की तुलना में 39-70% रही थी। यह अप्रैल में 52 से 70 और मार्च में 64 से 75% थी। घरेलू फ्लाइट 1 जून से 50% की क्षमता के साथ फ्लाइट चला सकती हैं। 12 जून को समाप्त हफ्ते में रोजाना 83 हजार लोगों ने यात्रा की है। यह मई में 75 हजार था। इस वजह से भारतीय विमानन कंपनियों को रोजाना 50-60 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।

Advertisement

मगर सर्कार अभी भी अपने अजेंडो में कोई भी परिवर्तन न करते हु ३१ जुलाई तक फ्लाइट्स पर लगा दिया है रोक अब सभी भारतीयों को करना होगा अगले नियम आने का इंतजार

Advertisement