Connect with us

Saudi Arab

1351 हिजरी के मुताबिक सन 1932 के बादशाह अब्दुल अजीज जज़ान का किला जो बन गया पर्यटन म्यूज़ियम, सरकार ने जोड़ी आधुनिक सुविधाएं

1337736 1527582401

सर्दियों के मौसम के दौरान जज़ान शहर की ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित अल दोसरिया किला स्थानीय नागरिकों पर यहां पर रहने वाले विदेशी प्रवासियों और सैर सपाटे के लिए आने वाले लोगों के लिए दिलचस्पी का केंद्र बन चुका है।

 

Advertisement

सऊदी अरब की न्यूज़ एजेंसी s.p.a. की रिपोर्ट के मुताबिक अल दोसरिया किला जाजान इलाके का एक बेहद अहम और ऐतिहासिक स्थान है इसे पर्यटन म्यूजियम की हैसियत हासिल है इसका निर्माण एक बेहद पुराने अंदाज में किया गया है।

 

अल दोसरिया किला लाल सागर के तटीय शहर जीज़ान के बीचोबीच पहाड़ की ऊंची चोटी पर स्थित है। यह चौकोर आकार में है जिसका समग्र क्षेत्रफल 900 वर्ग मीटर के आसपास है। यह दो मंजिला है और चार गोल मीनारों पर आधारित है।

Advertisement

1337741 650982895

मीनारों की दीवारों में रोशनदान बनाए गए हैं। जिन्हें सैन्य मकसद के लिए इस्तेमाल किया जाता था। यह समुद्र की सतह से करीब 250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

यह किला इतिहास के विभिन्न दौर में फौजी छावनी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। 1351 हिजरी के मुताबिक सन 1932 में देश के संस्थापक बादशाह अब्दुल अजीज के द्वारा इस किले का निर्माण और मरम्मत कराई गई थी और इसे सऊदी फौज का हेड क्वार्टर बना दिया गया था।

dst 1674826 3007771 35 5 2022010618313587
जज़ान नगर पालिका गवर्नर के निर्देश पर इन दिनों किला के चारों तरफ के इलाके को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने वाली योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इस किले को मार्केट के साथ भी जोड़ा जा रहा है ताकि यहां पर आने वाले पर्यटक अपनी पसंदीदा चीजें खरीद सकें।

Advertisement