Connect with us

Saudi Arab

साइंटिस्ट के 10 साल के गहन रिसर्च के बाद समुद्र के राज़ का हुआ खुलासा

Facebook Ad 1200x628 px 2021 12 04T130135.218

सऊदी अरब में स्थित खालिद बिन सुल्तान फाउंडेशन समुद्री जीव जंतु के द्वारा 10 साल से चलने वाले रिसर्च से आखिरकार समुद्री तट के करिब समुंदर में खास प्रकार के पत्थरों और मुंगो से संबंधित रिसर्च अभियान पूरा हो चुका है।

7 0

अरब न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक इस रिसर्च अभियान में समुद्र के अंदर पाए जाने वाले मूंगे की चट्टान की स्थिति और उनके मौजूदगी और उनके प्रकार के विभिन्न तरह के खतरों की समीक्षा की गई है।

Advertisement

9 0

इस समुद्री अभियान में लाल सागर से शुरू होते हुए अटलांटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर के अलावा 16 देशों में 1000 से ज्यादा समुद्री चट्टानों के सर्वे करने के बाद एक खास रिपोर्ट तैयार की गई है।

3 8

साइंटिस्ट के रिसर्च टीम के द्वारा अपने इस खास मिशन में करीब 50,000 किलोमीटर तक सफर किया गया है इसके साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के रिसर्च के लिए उन्हें लगभग 12000 बार पानी के अंदर जाना पड़ा है। इस खास मिशन में 6,000 से ज्यादा स्टूडेंट और कम्युनिटी के अन्य लोग लोगों को प्रशिक्षण सेशन में शामिल किया गया है।

1281066 1430739197

खालिद बिन सुल्तान फाउंडेशन गैर-लाभकारी पर्यावरण साइंस और समुद्री रिसर्च का संगठन है जो कि साल 2000 में दुनिया के विभिन्न समुंदर और पर्यावरण समस्याओं के संरक्षण और सुधार में मदद करने के लिए स्थापित की गई थी।

Advertisement