Connect with us

Saudi Arab

किंग सलमान मजलिस ए शोरा से सालाना तौर पर करेंगे संबोधन

277cc9a1 4b40 4348 992e

हरम शरीफ के कस्टोडियन बादशाह सलमान बिन अब्दुलअजीज मजलिस ए शोरा से सालाना पॉलिसी के बारे में संबोधित करेंगे।

 

Advertisement

सऊदी अरब की सरकारी न्यूज़ एजेंसी एसपीए की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज का यह संबोधन ऑनलाइन आयोजित होगा।

 

हरम शरीफ के कस्टोडियन अपने सालाना शाही संबोधन में देश के आंतरिक और बाहरी पॉलिसियों के बारे में रोशनी डालेंगे। इसके अलावा स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय अहम मुद्दों के बारे में भी बातचीत की जाएगी

Advertisement

दूसरी तरफ मजलिस ए शोरा के अध्यक्ष डॉ अब्दुल्लाह बिन मोहम्मद अल शेख ने इस बारे में बताया है कि मजलिस ए शोरा के सदस्यों के लिए शाही संबोधन को सुनना उनके लिए सम्मान की बात होती है।

 

उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि शाही संबोधन में हरम शरीफ के कस्टोडियन बादशाह सलमान बिन अब्दुलअजीज देश के अंदरूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों को लेकर हमारी नीतियों पर रोशनी डालेंगे मजलिस ए शोरा को महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ आगाह किया जाएगा

Advertisement

बादशाह सलमान अपने संबोधन में भविष्य के बारे में स्पष्ट खयाल को सबके सामने पेश करते हैं। जिसकी रोशनी में इस मजलिस ए शोरा के सदस्य नेतृत्व हासिल करते हैं।

Advertisement