Connect with us

Saudi Arab

क्या आप जानते है ? 50 प्रतिशत सऊदी नागरिकों का जन्मदिन एक रजब, कैसे ?

Facebook Ad 1200x628 px 2023 01 29T131524.700 e1674978348213

सऊदी अरब में लाखों सऊदी नागरिकों का जन्म दिन एक रजब को है। एक अंदाजे के मुताबिक सऊदी अरब में लगभग 50% सऊदी नागरिको के जन्मपत्रिका पर उनके पैदा होने की तारीख एक रजब को रजिस्टर की गई है।

सऊदी अरब के अखबार 24 की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब में ऐसे नागरिक जिनको अपने पैदा होने की तारीख मालूम नहीं होती है

Advertisement

1682071 627426215

या फिर वह नागरिक जिनके जन्मपत्रिका नहीं बने हुए होते हैं। उनके रिकॉर्ड में पैदा होने की तारीख एक रजब लिख दी जाती है।

सऊदी अरब के ज्यादातर नागरिक अपने पैदा होने का साल याद रखते हैं महीना और दिन नहीं याद रखते हैं, इस समस्या को हल करने के लिए सिविल अफेयर डिपार्टमेंट के द्वारा ऐसे नागरिकों की जन्मतिथि एक रजब दर्ज कर दी गई है।

सिविल अफेयर डिपार्टमेंट ऐसे स्थानीय नागरिकों के पैदा होने की तारीख के रजिस्ट्रेशन में मुश्किल पैदा होती थी जिनको अपने पैदा होने का साल तो याद है लेकिन दिन और महीना याद नहीं रहता था।

Advertisement

सरकारी विभाग और शिक्षा संस्थानों में दस्तावेज और निर्णय के लिए पैदा होने की तारीख महत्व रखती है सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों के रिटायरमेंट इसी के आधार पर बनाई जाती है।

शाही घराने के द्वारा दिए गए सुझाव पर इस समस्या का हल यह दिया गया कि हर ऐसे नागरिकों जिन को सपने पैदाइश का दिन और महीना ना याद हो उन की तारीख और जन्मदिन एक रजब लिख दी जाए।

Advertisement