Connect with us

Saudi Arab

सऊदी अरब में जनसंख्या अभियान 9 मई से होने की घोषणा, प्रवासियों के घर वापसी के हो सकते है सन्देश

Facebook Ad 1200x628 px 2022 02 13T123403.154

सऊदी अरब में जनसंख्या सोमवार 9 मई 2022 से शुरू किए जाने का ऐलान किया गया है।

 

Advertisement

सऊदी अरब के अर्थब्यवस्था मन्त्री, सांख्यिकी विभाग प्रशासन के प्रमुख ने बताया कि बादशाह सलमान बिन अब्दुलअजीज के द्वारा इसकी मंजूरी दे दी गई है।

 

सरकारी न्यूज़ एजेंसी एसपीए की रिपोर्ट के मुताबिक सांख्यिकी विभाग के प्रमुख ने बताया कि हर 10 सालों के दौरान जनसंख्या और मकान की संख्या की जाती है इसके नतीजे के आधार पर योजना और राष्ट्रीय नीतियों को तैयार किया जाता है और सऊदी विजन 2030 के लक्ष्यों को पूरा करने में भी मदद हासिल हो सकेगी।

Advertisement
262467

demo

सऊदी अरब के सांख्यिकी विभाग के द्वारा यह भी बताया गया कि जनसंख्या अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों और विदेशी प्रवासियों से मिलने वाली जानकारी गुप्त रखी जाएंगी किसी भी व्यक्ति को जानकारी तक पहुंच हासिल करने की इजाजत नहीं मिल सकेगी।

AP21348649605529

 

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि साल 2022 की जनसंख्या में फॉर्म को ऑनलाइन भरा जाएगा। इसके लिए फील्ड सर्वे को करने वालों की ज़रूरत नही पड़ेगी। देश मे मौजूद हर क्षेत्र के नागरिकों और यहाँ पर रहने वाले विदेशी प्रवासियों को इसमे शामिल किया जाएगा।

untitled 1599030184

फैसल बिन फ़ाज़िल अल इब्राहिम के द्वारा सभी सऊदी नागरिकों और यहाँ पर रहने वाले विदेशी प्रवासियों से यह अपील करते हुए कहा गया है कि वह जनसँख्या और मकान संख्या अभियान में सहयोग करें।

Advertisement