Connect with us

World

15 अक्टूबर से विदेशी पर्यटकों को देश में आने की मिली इजाजत

Facebook Ad 1200x628 px 2021 10 12T130415.376

1 साल से ज्यादा समय के लिए बंद रहने के बाद इंडिया अब अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

1250436 849595178

फ्रांस की न्यूज़ एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के आंतरिक मंत्रालय के द्वारा गुरुवार के दिन एक बयान जारी करते हुए कहा गया कि सभी स्थितियों को देखते हुए पर्यटन वीजा को जारी करना शुरू करने का फैसला कर लिया गया है ताकि विदेशी 15 अक्टूबर से चार्टर्ड उड़ानों पर इंडिया सके।

Advertisement

covid 19 travel and tourism india e1633944505288

इस बयान में आगे बताया गया कि विदेशी पर्यटक जो कि चार्टर्ड जहाजों के अलावा किसी उड़ानों पर इंडिया आना चाहते हैं वह नए पर्यटन वीजा पर 15 नवंबर से ऐसा कर सकते हैं।

gettyimages 623129532 594x594 1

ख्याल रहे कि भारत के द्वारा विदेशी प्रवासियों के सभी वीजा को मार्च 2020 में रद्द कर दिया गया था जबकि महामारी के शुरुआत में सरकार के द्वारा सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया गया था।

DIAL launches

राजदूतों और कारोबारी लोगों जैसे कुछ विदेशियों के लिए बाद में यात्रा की पाबंदी को खत्म किया गया था हालांकि पर्यटकों पर पाबंदी बरकरार रही थी।

Advertisement

DE08GOATOURISM 5dec

इस साल की शुरुआत में इंडिया को कोरोनावायरस के खतरनाक लहर का सामना करना पड़ रहा है जिसमें कि प्रभावितों की तादाद करीब चार लाख रही है और रोजाना 4000 मौत हो रही है।

हालांकि अब एक अरब 30 करोड़ की आबादी वाले देश में कोरोनावायरस के मामले में कमी आना शुरू हो चुकी है रोजाना 20 हज़ार नए मामले सामने आ रहे हैं जबकि प्रतिदिन होने वाली मौत की तादाद करीब 200 से 300 के बीच में रह रही है।

Advertisement