Connect with us

INDIA

भारत के नागरिको के लिए अच्छी खबर अब इन 59 देशो में बिना वीजा के डायरेक्ट एंट्री

Facebook Ad 1200x628 px 2022 05 31T183218.304

अभी हाल में ही न्यूज़ 24 के अनुसार यह बताया जा रहा है की भारत का पासपोर्ट पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने वर्ष 2022 के लिए अपनी पासपोर्ट रैंकिंग में सुधार किया है, वही ९० स्थान से अब ८३ स्थान पर एक विशाल उछाल के साथ आया है

भारतीय पासपोर्ट धारक अब वीजा प्राप्त किए बिना ओमान (नया जुड़ा देश) सहित दुनिया भर में 59 गंतव्यों की यात्रा कर सकते हैं। भारत ने 2006 के बाद से वीजा-फ्री देशों में 35 और गंतव्य जोड़े हैं।वही हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया के सभी पासपोर्टों को उन लिस्ट की संख्या के अनुसार रैंक करता है जहां उनके धारक बिना पूर्व वीजा के पहुंच सकते हैं। इंडेक्स इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के विशेष डेटा पर आधारित है।

Advertisement

जापान और सिंगापुर के पासपोर्ट पहले नंबर पर हैं और उनके पासपोर्ट धारक 192 देश में बिना वीजा पहुंच सकते हैं। जर्मनी और दक्षिण कोरिया 190 तव्योंगं के लिए वीजा-फ्री पहुंच के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि पाकिस्तानी पासपोर्ट को लगातार तीसरे साल अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए चौथे सबसे खराब पासपोर्ट के रूप में स्थान दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी पासपोर्ट धारकों के पास दुनिया भर के 31 गंतव्यों के लिए वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल पहुंच है।

अफगानी पासपोर्ट 199 पासपोर्ट के सूचकांक में सबसे नीचे है। बता दें कि सूचकांक में अस्थायी प्रतिबंधों को ध्यान में नहीं रखा जाता है।

Advertisement

कुक द्वीपसमूह, फिजी, मार्शल द्वीपसमूह, माइक्रोनेशिया, नियू, पलाऊ द्वीप समूह, समोआ, तुवालू, वानुअतु ईरान, जॉर्डन, ओमान, कतर
CARIBBEAN-बारबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन आईलैन्ड्स, डोमिनिका, ग्रेनेडा, हैती, जमैका, मोंटेसेराट, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद और टोबैगो
AFRICA-बोत्सवाना, केप वर्डे द्वीप समूह, कोमोरेस द्वीप समूह, इथियोपिया, गैबॉन, गिनी-बिसाऊ, मेडागास्कर, मॉरिटानिया, मॉरीशस, मोजाम्बिक, रवांडा, सेनेगल, सेशल्स, सेरा लिओन, सोमालिया, तंजानिया, टोगो, ट्यूनीशिया, युगांडा, जिम्बाब्वे

ASIA-भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मकाओ (एसएआर चीन), मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते

AMERICAS-बोलीविया, अल साल्वाडोर

Advertisement

 

 

Advertisement