Connect with us

INDIA

लकड़ी चुनने गयी महिला लेकर आयी वहाँ से लाखो का हीरा , देखिये कैसे हुआ अजूबा और पल भर में बन गयी लखपति

ezgif.com gif maker 2022 08 02T180537.733

भारत की गेंदा बाई लकड़ी जंगलो से चुन कर अपना और अपने परिवार का पेट और जीवन यापन करती है उनके घर में चार बेटे और दो बेटियां हैं। लेकिन बात कुछ खास है तभी तो यह मामूली आदिवासी महिला आजकल सुर्खियों में हैं।

वजह जान कर आपके पैरो से भी जमींन खिसक जाएगी इसलिए कहते है की भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। या यूं कह लें कि अगर किस्मत अगर मेहरबान तो गधा भी पहलवान ,

Advertisement

क्या है पूरी कहानी

मध्यप्रदेश के पन्ना में रहने वाली गेंदा देवी बुधवार को रोज की तरह जंगलों में लकड़ी लेने के लिए गई थी।

लकड़ी चुनने के दौरान उन्हें एक चमकता हुआ पत्थर मिला। उन्होंने उसे उठा लिया और अपने साथ घर ले आई। लेकिन कोई भी नहीं पहचाना सका कि आखिर वह पत्थर चीज क्या है। दो दिन बाद उन्होंने इस पत्थर को हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया।

Advertisement

अधिकारियों ने जब जांच की तो उनके होश उड़ गए। पता चला कि गेंदा बाई को मिला यह पत्थर 4 कैरेट 39 सेंट का हीरा था जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।

आगे क्या होगा?

जाहिर सी बात है अब गेंदा बाई का जीवन बदल जायेगा और उनके सपने आसानी से पूरे ही पाएंगे क्योंकि उस हीरे को नीलाम कर मिले पैसे का 12 फीसदी रॉयल्टी और 1 फीसदी टैक्स काटकर बाकी उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Advertisement

 

Advertisement