Connect with us

INDIA

इस जुलाई 14 दिन रहेंगे बैंक बंद ,अपना पेंडिंग काम करा ले जल्द से जल्द और जान ले छुट्टियों की लिस्ट

Facebook Ad 1200x628 px 2022 06 28T152806.725 e1656410311369

जून बस खत्म होने को आया है बस दो दिन बाद ही जुलाई आजायेगा आज सब कुछ डिजिटल होगया है फिर भी बैंक के कुछ काम ऐसे है जिसके लिए आप को बैंक जाना ही पड़ेगा । ऐसे में आपको बता दें कि जुलाई माह में राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक आखिर कितने दिन बंद रह सकते हैं।

अगर आपके पास बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम पड़ा है तो उसे जल्दी से जाकर खत्म कर लें, क्योंकि आने वाले जुलाई माह में बैंकों में कई दिन छुट्टी रहने वाला है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के कैलेंडर के मुताबिक, जुलाई महीने में कुल 8 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Advertisement

यह छुट्ट‍ियां विभिन्न राज्‍यों और वहां के पर्व के मुताबिक अलग-अलग हो सकती हैं। क्योंकि आरबीआई द्वारा बैंक की छुट्ट‍ियों की सूची देशभर में मनाए जाने वाले त्‍योहार और राज्‍यों के ह‍िसाब से तय की जाती हैं।

आरबीआई की ओर से बैंक में छुट्टिया की सूची को तीन कैटेगरी (Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts) में बांटा जाता है। और साथ हीइसमें महीने में आने वाले सभी संडे और मंथ का दूसरा और चौथा शनिवार शामिल रहता है।

इस हिसाब से आने वाले जुलाई महीने में देश के कई अलग-अलग हिस्सों में करीब 14 दिन बैंकों में छुट्टियां रहने वाली हैं। बता दें कि आरबीआई द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक हॉलीडे की सूची जारी की जाती है। इस जानकारी के चलते ग्राहक अपने जरूरी काम छुट्टियों से पहले निपटाने का प्रयास करते हैं।

Advertisement

1 जुलाई(2022)- कांग (रथजात्रा)/रथ यात्रा (भुवनेश्वर, इम्फाल) 7 जुलाई(2022)- खारची पूजा (अगरतला) 9 जुलाई(2022)- ईद-उल-अधा (बकरीद) (कानपुर, तिरुवंतपुरम) 11 जुलाई(2022)- ईद-उल-अजहा (जम्मू, श्रीनगर) 13 जुलाई(2022)- भानु जयंति (गंगटोक) 14 जुलाई(2022)- बेह दीनखलाम (शिलॉन्ग) 16 जुलाई(2022)- हरेला (देहरादून) 26 जुलाई(2022)- केर पूजा (अगरतला)

 

इन दिनों में रहेगा साप्ताहिक अवकाश

Advertisement

3 जुलाई(2022)- रविवार 9 जुलाई(2022)- दूसरा शनिवार 10 जुलाई(2022)- रविवार 17 जुलाई(2022)- रविवार 23 जुलाई(2022)- चौथा शनिवार 24 जुलाई(2022)- रविवार  31 जुलाई(2022)- रविवार

 

Advertisement